गोड्डा, अप्रैल 11 -- पथरगामा प्रतिनिधि । शुक्रवार को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चल रहे 100 दिवसीय टीबी अभियान के अंतर्गत पीपरा गांव में विशेष मोबाइल एक्स-रे वैन के माध्यम से जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 111 लोगों का एक्स-रे किया गया, जिसमें 37 पुरुष एवं 74 महिलाएं शामिल रहीं। यह एक्स-रे वैन गोड्डा जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजी गई थी, जिसका उद्देश्य टीबी के संभावित मरीजों की शीघ्र पहचान कर उनका समय पर इलाज सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में पथरगामा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अभियान को सफल बनाने में पीपरा की मुखिया राधा रानी महतो का विशेष योगदान रहा। जनप्रतिनिधियों की भागीदारी को टीबी उन्मूलन के लिए अत्यंत आवश्यक बताया गया। स्वास्थ्य कर्मियों...