पीपरा में कोसी का कटाव तेज दर्जनों घर-द्वार नदी में समाए
सहरसा, अगस्त 5 -- सलखुआ, एक संवाददाता। पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर उटेशरा पंचायत के पीपरा गांव के वार्ड 11 व 12 में कोसी नदी का कटाव लगातार भयावह होता जा रहा है। जलस्तर में उतार- चढ़ावसे नदी तेजी से गांव की ओर बढ़ रही है। बीते दो-तीन दिनों में दर्जनों परिवारों के घर नदी में समा चुके हैं, जबकि कई अन्य मकान कटाव की जद में हैं। प्रभावित परिवार खेतों में अस्थायी आशियाना बनाकर रहने को विवश हैं।ग्रामीणों ने बताया कि चंदेश्वरी यादव, बिनो यादव, सुधीर यादव, पंकज यादव, अखिलेश यादव, दिलीप यादव, वीरेंद्र यादव, रंजीत रजक समेत कई परिवारों के घर नदी में विलीन हो चुके हैं। उपजाऊ कृषि भूमि भी लगातार कट रही है ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2014 में मियाजागिर, कमराडीह और पीपरा गांव भीषण कटाव से उजड़ चुके थे। बाद में नदी की धारा बदलने पर लोगों ने दोबारा घर बसाए, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.