बगहा, अप्रैल 18 -- बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि । बैरिया प्रखंड के चंद्रावत नदी के किनारे बसा ऐतिहासिक संत घाट और गंडक नदी के किनारे ऐतिहासिक पिपरा घाट का जिला परिषद की निधि से पर्यटक के रूप में विकसित किया जाएगा। ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए यहां धर्मशाला, चेंजिंग रूम, शौचालय, पेयजल, लाइटिंग की व्यवस्था किया जाएगा। ताकि इन दोनों घाटों का पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सके। उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, जिला परिषद के अध्यक्ष निर्भय कुमार महतो, पूर्व जिप अध्यक्ष अमर यादव, जिला परिषद सदस्य संजय गुप्ता, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार चौधरी, भाजपा नेता बबलू कुमार ने शनिवार को दोनों स्थलों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- नैमिषारण्य धाम का 100 करोड़ से कायाकल्प होगा; रम्पा महल बनेगा सीतापुर की पहचान, घाट निर्माण पर भी मुहर आने वा...