मोतिहारी, मार्च 12 -- मोतिहारी, एक संवाददाता। सांसद राधा मोहन सिंह ने केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन व राजमार्ग, जहाज़रानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग नितिन गडकरी से भेंट कर गुरूवार को क्षेत्र में कई सड़कों के निर्माण को लेकर पत्र दिया है। सांसद श्री सिंह ने पत्र में एनएच-28 ए की करीब 70 किमी लंबी पिपराकोठी-रक्सौल खंड को चार लेन करने की मांग की। सांसद श्री सिंह ने कहा है कि वर्तमान में यह सड़क दो लेन की है। इसमें पक्की शोल्डर सुविधा है, लेकिन डिवाइडर नहीं है। यह सड़क मोतिहारी के घनी आबादी वाले क्षेत्र से होकर गुजरती है और भारत में रक्सौल स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़कर नेपाल के वीरगंज तक जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.