मोतिहारी, जून 28 -- पीपराकोठी। कोटवा प्रखंड के मथुरापुर मठगोपाल में गन्ने के खेत से एक युवक का संदिग्ध अवस्था में झुलसा हुआ शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान उक्त गांव के बुधन मियां के 35 वर्षीय पुत्र शहाबुद्दीन अहमद के रूप में हुई। परिवार वाले हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेजी। बताया जाता है कि मृतक शनिवार सुबह घर से निकला था। दोपहर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान उनकी बहन ने गांव के एक गन्ने के खेत में उसका शव देखा। यह भी पढ़ें- गंगा किनारे मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतक के शरीर पर किसी रासायनिक पदार्थ से झुलसने जैसा निशान मिला। शरीर को तेजाब से जलाने की आशंका ...