पीपरपांती में 12 घरों के गंगा में समाने के बाद थमा कटाव
आरा, सितम्बर 2 -- -गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच कटाव का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं -225 बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक रसोई बनी सहारा, स्कूल में टेंट लगाने का काम शुरू बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर की बलुआ पंचायत के पीपरपांती गांव में मंगलवार की रात से गंगा नदी का कटाव थमने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच कटाव का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। मंगलवार की सुबह करीब 11:30 बजे अचानक शुरू हुए कटाव ने कुछ ही घंटों में गांव में तबाही का मंजर खड़ा कर दिया। तेज धार के साथ देखते ही देखते 12 घर गंगा की लहरों में समाते चले गए। अपने सामने आशियाने उजड़ते देख ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई थी। कटाव की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कटाव को रोकने के लिए तत्काल बाढ़ संघर्षात्मक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.