कन्नौज, जनवरी 4 -- छिबरामऊ, संवाददाता। रामपुर हृदय गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण कराया गया, लेकिन अभी यह योजना पूरी नहीं हुई है। गांव के लोग सालों से पीने के पानी को लिए तरस रहे हैं। परेशान ग्रामीणों ने अपनी समस्या को लेकर रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर हृदय में लंबे समय से पेयजल संकट गहराया हुआ है। करीब तीन साल पहले नलकूप का निर्माण पूरा हो गया, लेकिन पानी की टंकी अभी अधर में लटकी हुई है। जिससे ग्रामीणों को नियमित जलापूर्ति नहीं मिल रही है। अब तक केवल दो बार ही पानी की सप्लाई हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि नलकूप लगने के बाद से आज तक उन्हें घरेलू नलों से पानी नहीं मिला। इसके अलावा पाइपलाइन में एक जगह रिसाव भी हो रहा है, जिसकी मरम्मत नहीं की गई। ग्रामीणों ने कई बार ब्लॉक, तहस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.