मैनपुरी, अप्रैल 20 -- राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैनपुरी के छात्र परिसर में व्याप्त बदहाली को लेकर आक्रोशित हैं। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से छात्रावास में साफ-सफाई की दयनीय स्थिति की शिकायत की है। छात्रों का कहना है कि बाथरूम में अत्यधिक गंदगी के कारण उनका उपयोग करना लगभग असंभव हो गया है। गंदगी के साथ-साथ छात्र पिछले दो हफ्तों से पानी की किल्लत से भी जूझ रहे हैं। छात्रों के अनुसार, जो पानी उपलब्ध है वह पीने योग्य नहीं है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरों का डर बना हुआ है। मामले पर कॉलेज के डायरेक्टर प्रोफेसर दीपेंद्र सिंह ने स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि संस्थान के तीन आरओ प्लांट में से छात्रावास क्षेत्र का एक प्लांट रखरखाव (मेंटेनेंस) के कारण बंद है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है और आरओ प्लांट के लिए दोबारा टेंडर प्रक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.