अमित झा, मई 8 -- दिल्ली में पानी की कमी को कम करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड एक नई नीति तैयार कर रही है। इसके तहत दिल्ली के पार्कों में हरियाली बरकरार रखने और निर्माण कार्यों के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के शोधित पानी का इस्तेमाल किया जायेग। जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि इस नीति के तहत सभी सरकारी निर्माण कार्यों में इस पानी का इस्तेमाल अनिवार्य होगा। वहीं निजी निर्माण कार्य के लिए भी नागरिक यह पानी सस्ती कीमत पर ले सकेंगे। जानकारी के अनुसार दिल्ली में ऐसे हजारों पार्क हैं जिनमें छिड़काव के लिए पानी की आवश्यकता होती है। डीडीए द्वारा अपने 100 से अधिक पार्कों में पानी की व्यवस्था की गई है। लेकिन अन्य पार्कों में आरडब्ल्यूए द्वारा पीने के पानी से ही छिड़काव किया जाता है या पानी के अभाव में पेड़,पौधे और घास सूख जाती है। बीते दिनों ऐसे कुछ आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.