धनबाद, अप्रैल 25 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। सिंदरी बस्ती में पीने के पानी की समस्या और हर्ल प्रबंधन द्वारा वादा पूरा न करने के विरोध में शुक्रवार से ग्रामीणों ने पम्प हाउस परिसर में बेमियादी धरना प्रदर्शन आरंभ कर दिया है। भीषण गर्मी और कड़ी धूप के बावजूद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग धरना स्थल पर डटे रहे। धरने को संबोधित करते हुए भाकपा माले के छोटन चटर्जी ने कहा कि पानी जैसी बुनियादी आवश्यकता के लिए महिलाओं और बुजुर्गों को इस तपती धूप में संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सिंदरी बस्ती में जलापूर्ति के लिए विधायक चंद्रदेव महतो की मध्यस्थता में हर्ल प्रबंधन के साथ 28 सितंबर 2025 को वार्ता हुई थी। प्रबंधन द्वारा सहमति देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी वादाखिलाफी के कारण ग्रामीणों में गहरा रोष है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.