धनबाद, मार्च 6 -- भौंरा, प्रतिनिधि। भौरा के आधा से अधिक हिस्से में पिछले करीब एक महीना से पेयजल की घोर किल्लत है। पानी नही मिलने से आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने गुरुवार को भौरा कांटा घर के पास भौरा-झरिया मार्ग के साथ साथ भौंरा कांटा घर को जाम कर दिया। नारेबाजी करते हुए लोग धरना पर बैठ गए। लोग प्रबंधन विरोधी नारेबाजी करते हुए पेयजल देने की मांग कर रहे थे। भौंरा कुम्हारपट्टी, भौंरा 13 नम्बर, भौंरा 12 नंबर, अस्पताल मोड़, दुर्गा मंदिर सहित कुछ अन्य मुहल्ले के करीब 2000 हजार से अधिक लोग पेयजल की किल्लत झेल रहे हैं।आंदोलन में महिला, पुरुष, बच्चे शामिल थे। सड़क जाम से कोल ट्रांसपोर्टिंग और आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया था। लोगों ने कहा कि वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में राजनीतिक कारण से पानी की समस्या हो रही है। प्लांट में राजनीति इस तरह से हावी है कि ...