इटावा औरैया, नवम्बर 16 -- इटावा में होगी गुरुकुल की स्थापना और फिरोजावाद में होगाअगला महायज्ञ फोटो.33. महायज्ञ में पहुंचे श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार करते यज्ञ सम्राट रामदास महाराज फोटो.34. यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की इस कदर रही भीड़। इटावा, संवाददाता। इष्टिकापुरी की पवित्र धरती रविवार को एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी। जब 1108 कुण्डीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ की पूर्णाहुति विधि-विधान से, सौम्य गरिमा और दिव्य माहौल के बीच सकुशल संपन्न हुई। सुबह से दोपहर तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों के धार्मिक भाव को देखकर यज्ञाधीश ने गुरुकुल खोलने की घोषणा की। रामदास महाराज ने इटावा की धर्मनिष्ठ और भावपूर्ण जनता को विशेष आशीर्वाद देते हुए कहा कि ऐसा विशाल और अद्वितीय आयोजन तभी सम्भव होता है जब जनता अपने नगर एवं धर्म के प्रति समर्पित भाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.