बदायूं, मार्च 20 -- बिसौली, संवाददाता। शतचंडी रुद्र महायज्ञ से पूर्व नगर में पीत वस्त्र धारण कर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा का शुभारंभ पंडित राजपाल मिश्रा (छतरी वालों) के मार्गदर्शन में यज्ञाचार्य मोहित शास्त्री ने विधि-विधान के साथ कराया। कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बुध बाजार में जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय एवं चंकी वार्ष्णेय, मेन मार्केट में डॉ. प्रवीण शर्मा, प्रियम शर्मा, इस्लामनगर रोड पर संजीव मिश्रा, सोमवार बाजार में डॉ. मनोज माहेश्वरी ने श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं जलपान कराया। भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत यह यात्रा नगर के सिचौली, शानपुर और निजरा होते हुये यज्ञ स्थल पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्निवास कराया गया और मह...