मुरादाबाद, फरवरी 12 -- पीतल मजदूर यूनियन के सदस्यों ने गुरुवार को विभिन्न फैक्ट्रियों में हड़ताल की। इसके बाद आंबेडकर पार्क सिविल लाइंस में इकट्ठा हुए। वहां पर अन्य संगठनों के साथ संयुक्त रूप से सभा भी की। यहां पर सभा के बाद मजदूर यूनियन के सदस्य डीएम कार्यालय तक जुलूस के रूप में गए। इसमें पीतल मजदूर यूनियन के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। कचहरी पहुंचकर डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान चार लेबर कोड रद करने की मांग की। इस मौके पर संजीव शुक्ला, इस्लाम अली, रंजन नंदा, अनिल कुमार, शाकिर, जावेद, विनोद सैनी, सूरजपाल सिंह, इसरार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.