पीतल नगरी से आएगी उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की आंधी: जुनैद इकराम
मुरादाबाद, अगस्त 16 -- कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर संगठन सृजन अभियान के तहत रविवार को भूड़े का चौराहा स्थित एक शादी हॉल में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जुनैद इकराम ने की। सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक सुधीर पराशर और प्रवीण चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ और जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प दिलाया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जुनैद इकराम ने सम्मेलन में पहुंचे अतिथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.