मुरादाबाद, जनवरी 5 -- मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने धातु के दामों में हो रही बेतहाशा महंगाई पर चिंता व्यक्त की है। बर्तन बाजार में हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहा प्रदेश उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा पिछले तीन माह में तांबे के दामों में 40 और पीतल के दामों में 30 प्रतिशत तक की वृद्धि हो गई है। कच्चा माल 1250 रुपये किलो तक हो गया है। जबकि ग्राहक वही पुराने दामों पर ही सामान मांगता है। इससे कारोबार पूरी तरह बंद सा पड़ा है। वक्ताओं ने मांग की कि सरकार को इनसे जीएसटी हटानी चाहिए और बिना ब्याज रकम देकर इन दामों को कम करानी चाहिए। उधर वक्ताओं ने कहा बस अड्डे के सामने रेलवे द्वारा दुकानें हटाने के प्रयास बंद करने चाहिए। दुकानें हटाए जाने से काफी संख्या में लोग बेरोजगार हो जाएंगे। जबकि जिलाध्यक्ष हरीश भसीन ने नगर में बाजारों में लगने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.