गाज़ियाबाद, दिसम्बर 15 -- सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता की पत्नी के साथ हुई घटना शिकायत के बाद आरोपियों को तलाश रही पुलिस गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। राजनगर सेक्टर-पांच में बाइक सवार दो टप्पेबाज पीतल के बर्तन चमकाने के बहाने सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता की बुजुर्ग पत्नी से सोने के कंगन उतरवाकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। राजनगर सेक्टर-पांच में एमके अग्रवाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके बेटे अनुज अग्रवाल के मुताबिक सोमवार को उनकी मां निशा अग्रवाल घर के गेट पर टहल रही थीं। इसी दौरान बाइक से आए दो युवक उनके पास पहुंचे और पीतल के बर्तन चमकाने की बात कही। बार-बार कहने पर मां घर से एक पीतल का बर्तन ले आईं, जिसे आरोपियों ने केमिकल लगाकर चमका दिया। आरोप है कि इसके बाद टप्पेबाजों ने सोने के जेवर भी चम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.