कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बनारअलीपुर बंबे के पास चेकिंग के दौरान ठगी करने वाले गिरोह की एक महिला सहित पांच सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इनके कब्जे से पुलिस ने एक किलो 724 ग्राम पीतल की मालाएं, छह मोबाइल व 21,000 रुपये बरामद कर लिए। पूछताछ में इन शातिरों ने शिवली के एक कारोबारी को अकबरपुर बुलाकर ठगी करने की स्वीकारोक्ति की। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी का चालन कर दिया। शिवाजी नगर शिवली के रहने वाले कपड़ा कारोबारी फैयाज पुत्र निसार अली ने 12 मार्च को अकबरपुर कोतवाली में ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। उसने पुलिस को बताया था कि सितंबर 2025 में उसकी दुकान पर आए दो पुरुष व एक महिला ने दो साड़िया खरीदी थी। इसके बाद उन लोगों ने उसको खुदाई में मिले सोने-चांदी के जेवरात सस्ते दामों में बेचने की बात कही थी। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.