मुरादाबाद, मई 11 -- मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने सोमवार तड़के पीतल कारोबारी मोहम्मद इमरान के घर में घुसकर करोड़ों रुपये की डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर करीब एक करोड़ 20 लाख रुपये की नकदी तथा सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना थाना नागफनी क्षेत्र के बंगला गांव स्थित अकबर कंपाउंड की है। पीड़ित परिवार के अनुसार तड़के करीब 3:40 बजे 5 नकाबपोश बदमाश घर का दरवाजा खोलकर अंदर घुस आए, जबकि उनके साथ ही बाहरगाड़ी में बैठे थे। उस समय पूरा परिवार गहरी नींद में था। बदमाशों ने कारोबारी की पत्नी सीमा समेत अन्य परिजनों की कनपटी पर तमंचा सटा दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। पत्नी सीमा ने बताया कि जिगर कॉलोनी स्थित नए मकान की रजिस्ट्री होनी थी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.