पीतल कारोबारी की बेटी ने खुद के घर में डलवाया 1.20 करोड़ का डाका, महबूबा के चक्कर में प्रेमी भी फंसा, पांच गिरफ्तार
मुरादाबाद, मई 14 -- Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में पीतल कारेाबारी के घर हुई सवा करोड़ की डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना में शामिल पांच आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से 47.24 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि कारोबारी की बेटी अरीबा ने प्रेमी अरशद संग मिलकर अपने ही घर में डाका डलवाया था। घटना को अंजाम देने के लिए जनवरी महीने से पूरा प्लान बनाया जा रहा था। थाना नागफनी के अकबर कंपाउंड निवासी पीतल कारोबारी इमरान के घर सोमवार के तड़के बदमाशों ने 1.20 करोड़ रुपये और छह तोला सोना की डकैती हुई थी। इसके बाद बरेली जोन एडीजी रमित शर्मा, डीआइजी मुनिराज जी, एसएसपी सतपाल अंतिल ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया था। बदमाशों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगाई गई थी। पुलिस ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.