पीतल उद्योग व दस्तकारों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री को भेजा खुला पत्र
मुरादाबाद, अगस्त 6 -- सपा के जिला उपाध्यक्ष हाजी तालिब अंसारी ने गुरुवार को पीतल उद्योग और उससे जुड़े लाखों दस्तकारों, कारीगरों एवं कारोबारियों की गंभीर समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक खुला पत्र जारी किया है। पत्र में उन्होंने बढ़ती महंगाई, धातुओं की लगातार बढ़ती कीमतों तथा निर्यात और घरेलू कारोबार में आई मंदी पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। हाजी तालिब अंसारी ने कहा कि मुरादाबाद का पीतल उद्योग आज सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है। छोटे-छोटे कारखानों और घरों में दस्तकारी कर जीवनयापन वाले लाखों मजदूर, कारीगर और छोटे उद्यमी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.