पीतल, तांबा व स्टील बर्तन के दाम में लगी आग, बिगड़ा बजट
भदोही, मई 12 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। अमेरिका-ईरान युद्ध थमने के बावजूद शादी का बजट बिगड़ता जा रहा है। पीतल, तांबा और स्टील के बर्तनों के दाम में आग लगी हुई है। महंगाई में वृद्धि होने से शादी का खर्च करीब 15 से 25 प्रतिशत तक बढ़ गया है। वर-वधू के पांव पूजने को लेकर रिश्तेदार भी परेशान होने लगे हैं। बर्तन और गृहस्थी के सामान में अचानक आए उछाल से हर वर्ग की चिंता शादी और तिलकोत्सव को लेकर बढ़ने लगी है। इसी तरह स्टील भी 160 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 200 से 250 रुपये प्रति किलो हो गया है। प्लास्टिक के बर्तनों के दाम में भी आग लगी हुई है। लगन में पीतल, स्टील, तांबा और एल्युमीनियम के बर्तन लोग क्रय करते हैं। कन्या पक्ष के लोग पीतल का हंडा, परात, फूल की थाली, लोटा, ग्लास, प्लेट और स्टील संग एल्युमीनियम के बर्तन वर पक्ष को गृहस्थी सामग्री के रूप म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.