नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार पीतमपुरा में स्पोर्टस हॉस्टल कॉम्पलैक्स बनाने की तैयारी कर रही है। यहां पर न केवल खिलाड़ियों के लिए खेलने की व्यवस्था होगी बल्कि उनके लिए रहने का भी बंदोबस्त होगा। 2.75 एकड़ में लगभग 99 करोड़ की लागत से इसे तैयार किया जाएगा। यहां खिलाड़ियों के लिए अत्याधुनिक खेल सुविधाएं होंगी ताकि पूरे वर्ष वह तैयारी कर सकें। यहां प्रत्येक मौसम में इस्तेमाल होने वाला फिना-मानक वाला स्विमिंग पूल बनेगा, जिसमें पूरे साल तैराकी का प्रशिक्षण हो सकेगा। दिल्ली सरकार के सूत्रों ने बताया कि इस कॉम्प्लेक्स में विश्वस्तरीय रहने की जगह और अंतर्राष्ट्रीय मानक वाली खास प्रशिक्षण सुविधाएं एक साथ होंगी। यहां कुल 412 खिलाड़ियों (लड़के और लड़कियां) के रहने की सुरक्षित जगह है। लड़कियों का हॉस्टल 4,310 वर्ग मीट...