पीटीआई, मार्च 6 -- दिल्ली के पीतमपुरा में एक व्यक्ति ने ज्योतिष बनकर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सोने के गहने ठग लिए। पुलिस ने आरोपी 'बाबा' को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने महिला को यह कहकर ठगा कि वह उनकी सारी समस्याओं का हल जानता है। आरोपी का नाम मिथुन है और पुलिस ने उसके पास से सोने की ज्वैलरी रिकवर की है। पुलिस के मुताबिक ये घटना 3 मार्च की है जब शिकायकर्त महिला राज रानी पास के एक घर में काम खत्म करने के बाद पीतमपुरा स्थित अपने आवास पर लौट रही थीं। जब वह सुबह करीब साढ़े 11 बजे टाटा पावर एनडीपीएल के पास पहुंची तो एक अज्ञात व्यक्ति उसके पास आया और खुद को ज्योतिष बताया। इसके थोड़ी ही देर बाद एक और शख्स आया और बुजुर्ग महिला का विश्वास जीतने के लिए ज्योतिष से अपनी समस्याओं का समाधान मांगने लगा। महिला को भी ये देख विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.