हरदोई, मार्च 6 -- अतरौली, संवाददाता। शुक्रवार को पीडी अशोक कुमार मौर्य ने ब्लाक कार्यालय पर पहुंच कर अभिलेखों की जांच पड़ताल की और कर्मचारियों की सर्विस बुक देखी। पीडी को सर्विस बुक पर सभी प्रपत्र लगे हुए मिले। मनरेगा की सभी पत्रावलियां विकास खण्ड कार्यालय पर रखें जाने का निर्देश किया। ब्लाक परिसर में बना शहीद स्मारक पार्क, प्रेरणा कैंटीन, शौचालय, स्थापना पटल, आवासों का रिकार्ड देखकर आलमारियां खुलवाते हुए उनमें रखें अभिलेख और लेखा जोखा रजिस्टरों की जांच पड़ताल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...