फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 18 -- फर्रुखाबाद। पीडी कनेक्शन के बावजूद स्मार्ट मीटर लगाए जाने के मामले में अधीक्षण अभियंता ने जांच बैठा दी है। तीन एसडीओ मामले की गहनता से जांच करेंगे। इसके बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बीते दिनों बिजली विभाग ने चेकिंग अभियान चलाकर बकाएदारों को पकड़ा था। इस दौरान कई बकाएदारों ने पीडी करवा ली थी। इसके बावजूद बिजली विभाग के कर्मचारियों से मिलीभगत कर पीडी कनेक्शन पर भी उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगवा लिए थे। रीडिंग चढ़ाए जाने के दौरान स्वदेश कुमार निवासी बढ़ेली, शीशराम निवासी राजेपुर, पतीराम निवासी महरूपुर रावी व दन्नालाल निवासी मोहनपुर दीनारपुर के पीडी कनेक्शन पर स्मार्ट मीटर लगा होना पाया गया था। इस विषय को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने बतौर खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान...