लातेहार, दिसम्बर 6 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि । प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार कक्ष में शनिवार को बीडीओ सोमा उरांव एवं आपूर्ति पदाधिकारी रघुनंदन राम ने बालूमाथ,हेरहंज एवं बारियातू प्रखंडों के कुल 134 जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों के बीच 4जी पॉश मशीनों का वितरण किया गया। रघुनंदन राम ने बताया कि नई 4जी इ-पॉश मशीन मिलने से जनवितरण कार्डधारकों को पहले की तुलना में बेहतर सेवा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुराने सिस्टम में नेटवर्क की समस्या के कारण राशन वितरण में कई बार बाधा आती थी,लेकिन नई मशीनें तेज नेटवर्क से जुड़ने में सक्षम हैं। जिससे पूरे प्रक्रिया में पारदर्शिता और सरलता दोनों बढ़ेंगी। मौके पर लक्ष्मण प्रसाद यादव,ईश्वरी पासवान,आदित्य प्रसाद,अशोक प्रसाद समेत कई जनवितरण दुकानदार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.