चंदौली, मार्च 28 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्व मध्य रेल के 70वें रेल सप्ताह के अंतर्गत विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2025 का आयोजन शनिवार को वैशाली रेल प्रेक्षागृह हाजीपुर में किया गया। समारोह में ईसीओर के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने विभागीय शील्ड और व्यक्तिगत पुरस्कार रेलकर्मियों को प्रदान किए। इस दौरान पीडीडीयू रेल मंडल के डीआरएम उदय सिंह मीना अपने सभी शाखा अधिकारियों के साथ उपस्थित रहे और मंडल की ओर से शील्ड प्राप्त की। इस दौरान मंडल को विभिन्न क्षेत्रों में सेवा के लिए कुल 11 शील्ड प्रदान की गई।पीडीडीयू मंडल को जीएम ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड प्रदान की गई। वहीं मंडल का समग्र प्रदर्शन पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में सर्वश्रेष्ठ रहा। इसके साथ ही पीडीडीयू मंडल से विभिन्न विभागों से कुल 16 रेलकर्मियों को भी महाप्रबंधक की ओर से विशिष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.