चंदौली, मार्च 10 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन के ब्लॉक हट ए के समीप पीडीडीयू सूबेदारगंज पैसेंजर के इंजन में लगा पेंटो ओएचई में मंगलवार की शाम पौने पांच बजे फंस गया। इससे ओएचई तार टूट गया और पैंसेंजर ट्रेन खड़ी हो गई। इस दौरान पीडीडीयू- प्रयागराज रेलखंड के अप की दर्जनभर से अधिक ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन सहित दानापुर मंडल के स्टेशनों पर जहां तहां खड़ी हो गई। इसकी जानकारी होने पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पहुंचे विभागीय कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। वही काफी प्रयास के बाद लगभग साढ़े तीन के बाद ओएचई तार मरम्मत करने के बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ। ट्रेनों के जहां तहां खड़ी रहने से यात्री परेशान दिखे।पीडीडीयू जंक्शन से सुबेदारगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन मंगलवार की शाम पौने पांच ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.