चंदौली, मई 2 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। पीडीडीयू नगर में सड़क को चौड़ा करने में बाधा बन रहे अतिक्रमण और लगने वाले जाम से आमजन को निजात दिलाने के लिए जीटी रोड पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी जिला प्रशासन का बुलडोजर गरजा। एलबीएस गर्ल्स इंटर कालेज से लेकर सपा कार्यालय तक अभियान चला। सपा कार्यालय सहित तीन दर्जन से अधिक दुकानों को जेसीबी और पोकलेन से ढहा दिया गया। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं काफी संख्या में दुकानदार और भवन स्वामी अतिक्रमण की जद में आए अपने भवन और दुकान को इस चिलचलाती धूप में खुद तोड़ते रहे। शांति व्यवस्था के लिए काफी संख्या में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी और स्थानीय खुफिया इकाई के लोग मौजूद रहे। रामनगर से पड़ाव होते हुए पीडीडीयू नगर होते हुए गंजी प्रसाद तिराहे से गोधना तिराहे (चकिया मार्ग) तक सिक्स लेन और फोर लेन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.