चंदौली, अप्रैल 30 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक सिक्स और फोर लेन सड़क बनाई जा रही है। इस दौरान पीडीडीयू नगर में सड़क को चौड़ा करने, नाला निर्माण और पटरी निर्माण में अतिक्रमण बाधक बन रहा है। इसे लेकर बुधवार को मुगलसराय कोतवाली में एसडीएम अनुपम मिश्रा की अगुवाई में नगर पालिका, पुलिस और राजस्व विभाग के साथ व्यापारियों की बैठक हुई। काफी मंथन के बाद सड़क चौड़ा करने को लेकर आपसी सहमति नहीं बन पाई। व्यापारी और जिला प्रशासन आमने सामने हो गया है। व्यापारियों ने दुकानें बंद करने की चेतावानी दी है तो एसडीएम ने कहा है कि गुरुवार से नगर में सड़क किनारे अतिक्रमण को ढहाया जाएगा। इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रामनगर से पड़ाव होते हुए पीडीडीयू नगर से गंजी प्रसाद तिराहा होते हुए चकिया मार्ग (गोधना तिराहा) तक सिक्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.