सोनभद्र, जनवरी 22 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। टाउन क्लब मैदान दुद्धी पर 39वें अंतर्राजीय क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को दूसर सेमीफइनल मुकाबले में भभुआ और पीडीडीयू नगर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। भभुआ के खिलाड़ी अनुभव को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता में पहले बल्लेबाजी करते हुए पीडीडीयू नगर की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाये। इसमें जिरल पटेल व निखिल ने 43-43 रन और आकिफ ने 31 रन की पारी खेली। गेंदबाजी करते हुए भभुआ टीम के खिलाड़ी गौरव, सिद्धार्थ और दानिश ने 2-2 विकेट तथा अनुभव ने एक विकेट हासिल किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए भभुआ की टीम ने 16.5 ओवर में ही 5 विकेट खोकर ही 186 रन बनाकर दूसरा सेमीफाइनल मैच जीत लिया। इसमें तौफीक ने 53 रन बनाये तथा अनुभव ने 46 रन तथा सैफ ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी करते...