चंदौली, मार्च 25 -- पीडीडीय नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन से धनबाद मंडल रेलखंड पर यात्री ट्रेनें अब सेमी हाईस्पीड से रफ्तार भरेंगी। इसके लिए बुधवार की सुबह 11 बजे पीडीडीयू जंक्शन से लेकर धनबाद मंडल के प्रधानखांटा तक 180 किमी प्रतिघंटा स्पीड पर ट्रायल किया गया। इस दौरान ईसीआरके महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह, डीआरएम उदय सिंह मीना सहित कई आलाधिकारी मौजूद रहे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार ट्रायल सफल रहा और जल्द ही इस रेल रुट पर 180 किमी प्रतिघंटा स्पीड पर ट्रेनें फर्राटा भरेंगी। पूर्व मध्य रेलवे परिचालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए मिशन रफ्तार के तहत बुधवार को महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह के नेतृत्व में ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड के पीडीडीयू जं. से धनबाद जं. तक 180 किमी प्रति घंटे तक की गति के साथ स्पेशल ट्रेन स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.