चंदौली, फरवरी 28 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर शनिवार की भोर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने दो युवकों को पकड़ा। इनके बैग की तलाशी में 1.75 करोड़ नकदी बरामद हुआ। आरोपी युवक लखनऊ से नकदी लेकर कोलकाता जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचे थे। जीआरपी का कहना है कि बरामद करेंसी हवाला का हो सकता है। जिसकी जांच आयकर विभाग कर रहा है। सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि होली त्योहार के मद्देनजर जीआरपी कोतवाल सुनिल कुमार सिंह और आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रावत मय फोर्स स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान शनिवार की भोर प्लेटफार्म संख्या दो पर दो युवकों भारी भरकम बैग के साथ संदिग्ध दिखे। संदेह के आधार पर बैग की तलाशी में काफी मात्रा में पांच- पांच सौ के नोट मिले। थाने लाकर जांच करने पर पता चला कि 1.75 करोड़ रुपए है। पूछताछ के दौरान पता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.