चंदौली, मई 3 -- पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू जंक्शन यार्ड में ट्रेनों के संचालन को अधिक तेज एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से स्थायी गति प्रतिबंधों में संशोधन किया गया है। बीते 30 अप्रैल से लागू इस संशोधन के तहत यार्ड के विभिन्न सेक्शनों में पूर्व निर्धारित 10 किमी/घंटा की गति को बढ़ाकर 15 किमी/घंटा एवं चयनित लाइनों पर 30 किमी/घंटा किया गया है। इस दौरान यार्ड के लाइन संख्या 11 से अप प्रयागराज लाइन तक: 10 से 30 किमी/घंटा, डाउन प्रयागराज लाइन से प्लेटफॉर्म संख्या 1 तक: 10 से 15 किमी/घंटा,डाउन लखनऊ लाइन से प्लेटफॉर्म संख्या 2 तक: 10 से 15 किमी/घंटा कर दिया गया है। वहीं अप रिलीफ लाइन से प्लेटफॉर्म संख्या 3 तक 10 से 30 किमी/घंटा, अप मेन लाइन से प्लेटफॉर्म संख्या 3 तक : 10 से 15 किमी/घंटा, प्लेटफॉर्म संख्या 1 से डाउन रिलीफ लाइन तक : 10 से 15 किमी/घंटा,...