पीडीडीयू जंक्शन पर शराब के साथ तस्कर धराया
चंदौली, जून 30 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर सोमवार की सुबह जीआरपी एवं आरपीएफ ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को शराब भरे बैग के साथ पकड़ा। छानबीन के दौरान 11.25 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। जिसकी कीमत लगभग 12 हजार बताई जा रही है। जीआरपी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर अगली कार्रवाई में जुटी है।जीआरपी कोतवाल सुनिल कुमार सिंह ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम कार्रवाई करने में जुटी है। इसी क्रम में आरपीएफ इंस्पेक्टर अनीता कुमार के साथ मय फोर्स स्टेशन के पूर्वी छोर पर एक संदिग्ध युवक को चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। आरोपी युवक की बैग तलाशी में 11.25 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत 12 हजार है। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी बिहार पटना जिले के परसा बाजार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.