चंदौली, मई 3 -- पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू जीआरपी कोतवाली क्षेत्र के की स्टेशनों पर बीते शनिवार देर रात घंटों चेकिंग अभियान चलाया गया। आलाधिकारियों के निर्देश पर गुजरने वाली ट्रेनों, प्रतीक्षारत यात्रियों का सामान सहित परिसर में संदिग्धों की तलाशी ली गई। वहीं संदेह होने पर आईडी एवं पूछताछ की गई। जीआरपी पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर बीते शनिवार की देर रात सभी स्टेशनों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जीआरपी कोतवाल सुनिल कुमार सिंह एवं आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रावत के अगुवाई में पीडीडीयू जंक्शन पर लगभग तीन घंटे तक चेकिंग चला। चेकिंग के दौरान जवानों ने गुजरने वाली ट्रेनों में तलाशी अभियान चलाया। इसके अलावा स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों एवं स्टेशन परिसर में तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान प्रतीक्षारत यात्रियों का सामान चेक किया गया। इस...