पीडीडीयू जंक्शन पर कांवरियों की सुरक्षा कड़ी, 250 जवान रखेंगे नजर
चंदौली, जुलाई 27 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। सावन में बाबा बैजनाथ धाम जाने वाले कांवरियों की भीड़ को देखते हुए पीडीडीयू जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पूर्वांचल के हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन इसी जंक्शन से जल चढ़ाने देवघर जाते हैं। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए जीआरपी और आरपीएफ की 250 जवानों की टीम 24 घंटे तैनात रहेगी। इसके लिए जीआरपी कोतवाल सुनील कुमार सिंह और आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिता कुमारी कांवरियों की सुरक्षा को लेकर तैयारी करने में जुटी है। ताकि सुरक्षा में किसी प्रकार की सेंधमारी न होने पाए। आगामी 30 जुलाई से सावन माह शुरू होकर 28 अगस्त तक रहेगा। वहीं सावन माह में पीडीडीयू जंक्शन से जिले के अलावा पूर्वांचल के लाखों कांवरियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम जल चढ़ाने जाता है। इस दौरान देवघर आने-जाने वाली ट्रेनों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.