चंदौली, मार्च 28 -- पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू जंक्शन पर शुक्रवार की सुबह दस बजे अप की रांची बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। वह प्लेटफार्म संख्या तीन से उतकर प्लेटफार्म संख्या दो पर जा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रेन के आ जाने से हादसे का शिकार हो गया। जीआरपी कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शव शिनाख्त के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। मामले की जांच कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.