चंदौली, मार्च 5 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन परिसर में बीते बुधवार की देर शाम नशाखोर युवकों में वर्चस्व को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्ष में घंटेभर लाठी डंडा चला। मारपीट के दौरान स्टेशन परिसर में भगदड़ की स्थिति बनी रही। वहीं कई यात्री अपनी जान बचाकर भागते नजर आए। घटना के बाद पहुंची जीआरपी ने घेराबंदी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। स्टेशन परिसर के आरआरआई रुट रिले केन्द्र, एसबीआई आदि जगहों पर नशेड़ी युवकों का जमावड़ा बना रहता है। इनको भगाने के लिए कई बार जीआरपी और आरपीएफ अभियान चला चुकी है। अभियान के दौरान नशेड़ी युवक सिपाहियों पर भी हमला कर देते है। इससे आम आदमी या रेलकर्मी इनसे टकराने का साहस नहीं करता है। जबकि अभियान के कुछ दिन बाद ही नशेड़ी युवक फिर से उत्पात शुरू कर देते है। इसी क्रम में बीते बुध...