चंदौली, जून 11 -- पीडीडीडीयू नगर, संवाददाता। पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न मंडलों के पोस्ट पर तैनात 19 आरपीएफ निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इस दौरान पीडीडीयू जंक्शन पोस्ट पर तैनात निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत का स्थानांतरण हाजीपुर, दानापुर मंडल के झाझा में तैनात निरीक्षक अनीता कुमारी को पीडीडीयू पोस्ट प्रभारी बनाया गया है। इस क्रम में पीडीडीयू स्टोर प्रभारी ब्रजेश कुमार को समस्तीपुर में पैसेंजर सिक्यूरिटी सेल प्रभारी बनाया गया है। जबकि दानापुर मंडल में सिक्यूरिटी कंट्रोल रूम में तैनात निरीक्षक सिंपी कुमारी को पीडीडीयू स्टोर प्रभारी बनाया गया है। मंडल के डेहरी ऑन सोन में तैनात निरीक्षक राम विलास को नबीनगर भेजा गया है। नबीनगर में तैनात राजकिशोर कच्छवाहा को डेहरी ऑन सोन का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा मंडल के सासाराम में तैनात निरीक्...