पीडीजे से डीसी ने की मुलाकात, विधिक जागरूकता पर चर्चा
पाकुड़, अप्रैल 28 -- उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडे से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में जिलेभर में विधिक जागरूकता, न्यायिक पहुंच एवं आमजन को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडे ने जिले में विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन, आमजन तक न्याय संबंधी जानकारी पहुंचाने तथा विधिक सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि न्याय केवल न्यायालयों तक सीमित न रहे, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक उसकी पहुंच सुनिश्चित होनी चाहिए।उन्होंने विशेष रूप से कहा कि आमजन, विशेषकर ग्रामीण एवं वंचित वर्गों को उनके विधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.