रांची, फरवरी 16 -- खूंटी, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खूंटी एवं बोर्ड ऑफ विजिटर्स की संयुक्त टीम ने सोमवार को उपकारा, खूंटी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार ने किया। सोमवार सुबह लगभग 10:30 बजे किए गए निरीक्षण के दौरान उपायुक्त आर रॉनिटा पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो भी शामिल थे। निरीक्षण के क्रम में टीम ने यह सुनिश्चित किया कि जेल के बंदियों के साथ किसी भी प्रकार का जाति, लिंग अथवा दिव्यांगता आधारित भेदभाव नहीं हो रहा हो। साथ ही यह भी जांच की गई कि कोई बंदी अन्य बंदियों को डराने-धमकाने या प्रताड़ित करने का कार्य तो नहीं कर रहा है। संयुक्त टीम ने जेल के सभी वार्ड एवं अनुभागों का निरीक्षण किया। बंदियों से स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सीय उपचार, पेयजल, भोजन की गुणवत्ता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.