जमशेदपुर, मई 25 -- झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने शनिवार को घाघीडीह संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि बच्चों के रहन-सहन और खानपान में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए, अन्यथा इसके गंभीर दुष्परिणाम हो सकते हैं। सुबह करीब 10 बजे डालसा सचिव संप्रेषण गृह पहुंचे। उनके साथ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अधिवक्ता विदेश सिंह, रंजना कुमारी और डालसा कार्यालय के सहायक रवि मुर्मू भी मौजूद थे। वहीं, पैरा लीगल वालंटियर अरुण कुमार, सीमा देवी, ग्लोरिया पूर्ति और रामकंडेय मिश्रा भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे।निरीक्षण यह भी पढ़ें- मानसिक रूप से बीमार महिलाओं को इलाज के लिए भेजा जा...