पीडीजे के निर्देश पर सिलवंती सिंदुरिया को मिली स्वास्थ्य सुविधा
सिमडेगा, मई 13 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। बानो प्रखंड के कनारोआ पंचायत के जामबेड़ा निवासी सिलवंती सिंदुरिया को समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराकर मानवता की मिसाल पेश की गई। पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा के निर्देशन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम के सहयोग से बीमार सिलवंती को बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बताया गया कि सिलवंती सिंदुरिया पिछले 10 दिनों से अस्वस्थ थीं। इसकी सूचना मिलने पर पीडीजे ने तुरंत जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सचिव मरियम हेमरोम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड में कार्यरत पीएलवी अशोक तिवारी को आवश्यक पहल करने को कहा। सीएचसी प्रभारी डॉ.मनोरंजन कुमार ने अस्पताल वाहन की व्यवस्था कर मरीज को अस्पताल पहुंचाया,जहां चिकित्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.