बगहा, मार्च 7 -- बेतिया। पश्चिमी चंपारण न्याय मंडल के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश के पद पर अनामिका टी ने शनिवार को अपना योगदान दे दिया। अनामिका टी जिले की प्रथम महिला जिला जज बनाई गई है। गौरतलब हो कि यह पद तत्कालीन जिला जज प्रजेश कुमार के उच्च न्यायालय पटना में स्थानांतरण हो जाने के कारण रिक्त हो गया था।जिस पद पर उच्च न्यायालय पटना के द्वारा अनामिका टी को अपना योगदान देने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था।जिस आलोक में उन्होंने अपना योगदान दे कार्यभार संभाल लिया। नव पदस्थापित प्रथम महिला प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के योगदान पर अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.