बोकारो, मार्च 10 -- पेटरवार। पेटरवार-तेनु पथ पर थाना क्षेत्र के ओल्ड स्वास्थ्य केंद्र के पास एक बाइक सवार ने पैदल जा रहे एक राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना मंगलवार की देर शाम 6 बजे की है। मौके पर पहुंची पेटरवार थाना की पेट्रोलिंग वाहन से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रीता कुमारी ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया। जानकारी अनुसार सदमा कला पंचायत के चंद्रपुरा गांव निवासी जगदीश केवट (75 वर्ष) पेटरवार तेनुचौक में अपनी दुकान को बढ़ाकर चंद्रपुरा स्थित अपने घर पैदल जा रहे थे कि पीछे से आ रही एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है और कान से रक्तस्रा...