पीडीए से ही होगा किठौर, प्रदेश का विकास : शाहिद मंजूर
मेरठ, सितम्बर 21 -- रविवार को किला रोड में किठौर विधानसभा क्षेत्र के जई गांव में सपा विधायक एवं पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर ने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। शाहिद मंजूर ने कहा कि केवल पीडीए से ही किठौर और प्रदेश का विकास होगा। सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाहिद मंजूर ने कहा कि वह हमेशा क्षेत्र की जनता के मान-सम्मान के लिए राजनीति करते हैं और जनता का यही अटूट साथ उनकी असली ताकत है। उन्होंने अपनी राजनीतिक विरासत का जिक्र करते हुए बताया कि उनका परिवार वर्ष 1967 से लगातार चुनावी राजनीति में सक्रिय है। उनके पिता पांच बार विधायक रहे और अब वह खुद किठौर क्षेत्र का विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।रविवार को हुए इस सम्मेलन के जरिए समाजवादी पार्टी ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियों और रणनीतिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.