मैनपुरी, जून 11 -- नगर के नरसिंह यादव इंटर कॉलेज मैदान में किशोरी इवेंट टी-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा है। बीती रात टूर्नामेंट में सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल पीडीए सेना व दूसरा सेमीफाइनल में हसमुख क्रिकेट क्लब जीतकर फाइनल में पहुंच गए। गुरुवार रात दोनों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट की पहला सेमीफाइनल पीडीए सेना व करहल ब्लास्टर के बीच हुआ। पीडीए सेना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 96 रन बनाए। टीम से ध्रुव ने सर्वाधिक 21 रनों की पारी खेली। जवाब में उतरी करहल ब्लास्टर की टीम 93 रन पर सिमट गई। हर्षवर्धन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह भी पढ़ें- पीडीए सेना व हसमुख क्रिकेट क्लब पहुंचे फाइनल में दूसरा सेमीफाइनल हसमुख क्रिकेट क्लब और पिंटू क्लब के बीच खेला गया। पिंटू क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ...