पीडीए साइकिल यात्रा रोकने पर पुलिस और सपाइयों में नोकझोंक
बागपत, सितम्बर 13 -- बालैनी। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाई जा रही पीडीए साइकिल यात्रा को रविवार को बालैनी में पुलिस ने रोक दिया। पुलिस ने यात्रा की अनुमति नहीं होने की बात कहकर सपा नेताओं को यात्रा निकालने से मना कर दिया। इस दौरान सपा नेताओं और पुलिस में जमकर नोकझोंक हुई। सपा नेताओं ने नारेबाजी की। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर रविवार को सपा नेता रवि बैंसला के नेतृत्व में बालैनी से सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का पीडीए साइकिल यात्रा निकालने का कार्यक्रम था। यात्रा शुरू होते ही पुलिस पहुंच गई और अनुमति न होने की बात कहते हुए यात्रा को रुकवा दिया। इससे आक्रोशित सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस के साथ भी नोकझोंक हुई। सपा नेता रवि बैंसला ने कहा कि हम लोकतांत्रिक तरीके से साइकिल यात्रा निकालना चाहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.